{"_id":"682b8a5736fc9b701907a525","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106335-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कैली मंडी तालाब में उग गई घास, नहीं हो रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कैली मंडी तालाब में उग गई घास, नहीं हो रही सफाई
विज्ञापन
कैली मंडी तालाब में उगी घास।
- फोटो : samba news
सांबा। कस्बे की मंडी कैली के वार्ड 14 में तालाब के जीर्णोद्धार के लिए कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने इस संबंधी मांग नगर परिषद से की थी।
स्थानीय पूर्व पार्षद आरती अंतराल, साहिल सिंह, मोहन सिंह, बलदेव कटोच ने कहा कि उनकी मंडी में एक तालाब है। हम कई बार नगर परिषद को तालाब के विकास के लिए कह चुके हैं। तालाब में घास उग आई है। इसकी सफाई करवाई जाए। लोगों ने कहा कि तालाब के पास ही बच्चों के लिए एक पार्क भी बनाया गया था जो इस समय जर्जर हालत में है। उसका भी विकास करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया के समक्ष भी उन्होंने मांग रखी थी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि तालाब की सफाई करवाई जाएगी।
कोट
हमने तालाब के चारों और फुटपाथ बनवाया था, एक ट्यूबवेल भी लगाया गया है ताकि तालाब में पानी भरा रहे। अब तालाब में काफी घास उग चुकी है, उसकी साफ सफाई के लिए कहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
-आरती अंतराल, पूर्व पार्षद वार्ड 14 सांबा
कस्बे के आठ तालाबों के विकास के लिए योजना बनाई है, लेकिन इस तालाब के बारे में उन्हें नहीं बताया गया है। अह इसके विकास के लिए भी योजना बनाएंगे।
-जोध राज, सीइओ नगर परिषद सांबा