{"_id":"682a3a876a82b7286d0efa72","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106322-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर से मानवता के दुश्मनों को दिया सबक : सलाथिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर से मानवता के दुश्मनों को दिया सबक : सलाथिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। भाजपा के जम्मू कश्मीर यूटी के भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया की देख रेख में इस रैली का आयोजन किया गया।
सलाथिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से मानवता के दुश्मनों को एक उपयुक्त सबक दिया गया है। हमारी सेना केवल जवाब नहीं दे रही है, वह हमारी मिट्टी से आतंक की जड़ों को मिटा रही है। विधायक विजयपुर चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ एक अपराध है। विधायक रामगढ़ देवेंदर कुमार मन्याल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की बोल्ड और निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट कर दिया है। शीर्ष आतंकी कमांडरों को बेअसर कर दिया है। जम्मू और कश्मीर के लोगों के बीच सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को बहाल किया है।
तिरंगा रैली का समापन देशभक्ति के नारों और आतंकवाद से लड़ने के लिए एक सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ। रैली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं, पूर्व सेवाकर्ताओं, स्थानीय निवासियों, सरपंच, पंचों, नागरिक समाज के सदस्यों ने भाग लिया।