{"_id":"682a3ae401c27318490a2a78","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106320-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गोलाबारी की जद में आने वाले गांवों में बंकर निर्माण के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गोलाबारी की जद में आने वाले गांवों में बंकर निर्माण के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांवों और गोलाबारी की जद में आने वाले अन्य क्षेत्रों में बंकर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। तहसील राजपुरा के जिन गांवों में बंकरों की जरूरत है।
राजस्व विभाग व ग्रामीण विकास विभाग ने संयुक्त रूप से सूचियां बनानी शुरू कर दी हैं। प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद बंकरों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और गत दिनों हुई गोलाबारी को देखते हुए लोगों ने मांग की है कि गोलाबारी की जद में आने वाले गांवों में भी बंकर बनाए जाएं। सीमावर्ती पंचायत मावा की पूर्व सरपंच अनीता देवी ने कहा कि उनकी पंचायत में 500 बंकरों की जरूरत है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने राजस्व विभाग को भी जानकारी दी है। मदून पंचायत के पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी ने कहा कि उनके मदून पलूरा में भी बंकरों की जरूरत है। सीमावर्ती गांव नडाला, सारथी, सदोह, कंगवाला, पंगदौर, छिंकी, सोरडी आदि गावों के लोगों ने भी मांग उठाई है कि उनके गांव भी पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित होते हैं। ऐसे में उनके गांवों में भी बंकर बनाए जाएं।
इसके लिए गत दिनों भाजपा विधायक दल सीमावर्ती गांवों में गया था। उस दौरान ग्रामीणों ने बंकर बनाने की मांग उनके सामने रखी थी। इस पर जिला प्रशासन को भी ऐसे निर्देश हैं कि वह उन गावों की सूचियां बनाएं। इस पर अमल भी शुरू हो गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को गांवों में पहुंच कर सूचियां बनाने के लिए कहा गया है।