Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: उम्मीद के साथ जुड़कर 1500 महिलाओं को दिया रोजगार

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के राजपुरा की महिला आशा देवी पहले खुद 2016 में उम्मीद योजना के साथ जुड़ी। इसके बाद 1500 महिलाओं को भी साथ में जोड़ रोजगार दिया। अब ये महिलाएं दूध की डेयरी, ब्यूटी पार्लर, करियाना व मनियारी और रेडीमेड गारमेंट की दुकान और सिलाई कढ़ाई केंद्र चलाने के अलावा जूट के बैग बना रही हैं। आशा देवी और अन्य महिलाएं महीने का 30 से 35 हजार कमा लेती हैं।
विज्ञापन

आशा देवी ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जब उम्मीद योजन उनके क्षेत्र में लागू हुई तो वह भी सदस्य बन गई। इसके बाद उन्होंने अन्य महिलाओं को भी जोड़ा। इसके बाद उन्हें घगवाल क्षेत्र का कलस्टर प्रभारी बना दिया। इस समय 1500 महिलाओं को उम्मीद के साथ जोड़ा गया है। हम जूट के बैग बना कर बेच रहे हैं। दिल्ली से कच्चा माल मंगवाते हैं। बैग तैयार करते हैं और उम्मीद की मुख्य प्रबंधक को भेजते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा बनाए गए बैग विदेशों में बिक रहे हैं। आशा ने बताया कि जम्मू रियासी तक भी उनके बैग बेचे जा रहे हैं। अब महिलाएं संयुक्त रूप से पापड़ बनाने का कारखाना खोलने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed