{"_id":"69d179325822ecb1d40e4749","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111734-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोर्ट मैरिज के बाद ‘अपहरण’ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोर्ट मैरिज के बाद ‘अपहरण’ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के बढ़ौरी गांव में युवती के कथित अपहरण का मामला एक सप्ताह बाद फिर चर्चा में आ गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 19 वर्षीय उनकी बेटी को पांच युवक कुछ दिन पहले रात करीब 11 बजे घर से जबरन उठाकर ले गए । परिवार के अनुसार आरोपी करीब चार लाख रुपये नकद और पांच तोला सोना भी साथ ले गए।
पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज शिकायत के मुताबिक राजेश कुमार निवासी बढ़ौरी की तहरीर पर थाना बाड़ी ब्राह्मणा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ पर घर में जबरन घुसकर युवती को ले जाने और करीब 2.50 लाख रुपये नकद लेकर फरार होने का आरोप है।
हालांकि, पुलिस जांच में मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, संबंधित युवती पहले ही आरोपी युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है और युवती के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, परिजन इसे जबरन ले जाने का मामला बताते हुए न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।