{"_id":"69d17a0249bf08709c0c1742","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111730-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ठंडी खुई में आस्था का महासागर, पहले दिन 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ठंडी खुई में आस्था का महासागर, पहले दिन 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग घर ठंडी खुई में शनिवार को सत्संग के दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पहले ही दिन करीब 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई जबकि रविवार को यह संख्या 5 लाख के पार पहुंचने का अनुमान जताया गया है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हजूर जसदीप सिंह गिल की मौजूदगी रही। उन्होंने खुले वाहन में संगत को दर्शन दिए। इस दौरान हजूर जी ने बच्चों के साथ सवाल-जवाब का विशेष सत्र भी किया जिसने श्रद्धालुओं में खास उत्साह भर दिया। हाल ही में उन्हें उत्तराधिकारी घोषित किया गया है और सांबा में यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है।
बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण आश्रम के आसपास के मार्गों और पार्किंग स्थलों पर कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी रही। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यातायात धीमी गति से चलता रहा।
विज्ञापन
50 हजार सेवादार तैनात, चौबीस घंटे लंगर
विशाल भीड़ को संभालने के लिए आश्रम प्रबंधन की ओर से 50 हजार से अधिक सेवादार तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और सेवादारों की संयुक्त टीम हर गतिविधि पर नजर रख रही है। श्रद्धालुओं के लिए चौबीसों घंटे लंगर की व्यवस्था की गई है, जहां निरंतर प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
प्रशासन अलर्ट, यातायात रूट में किए गए बदलाव
जिला प्रशासन सांबा ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया है। रविवार को मुख्य सत्संग को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।