{"_id":"685b0041ef29514afa055a54","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106893-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में पानी की किल्लत होगी दूर, एक लाख लीटर गैलन क्षमता के स्टोरेज टैंक का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में पानी की किल्लत होगी दूर, एक लाख लीटर गैलन क्षमता के स्टोरेज टैंक का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा शहर में जल्द पानी की किल्लत दूर हो सकती है। जलशक्ति विभाग की तरफ से वार्ड नंबर 10 के साथ लगते अराजी सांबा क्षेत्र में ट्यूबवेल के साथ 1 लाख गैलन क्षमता वाले स्टोरेज टैंक का निर्माण शुरू किया गया है।
जलशक्ति विभाग की अमृत 2.0 योजना के तहत इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार टैंक निर्माण से लेकर ट्यूबवेल के संचालन तक कई चरणों में अतिरिक्त राशि खर्च कर कार्य करवाए जाएंगे। शहरवासियों को टैंक बनने पर पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा। वहीं, शहर की आबादी भी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पानी की खपत भी बढ़ रही है। सांबा में रोजाना लगभग 13-14 लाख लीटर पानी की आवश्यकता रहती है। इसके अलावा गर्मी और बरसात के दौरान आने वाली पानी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
वहीं इस संदर्भ में पीएचई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मोहन ने बताया कि सांबा में पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक लाख गैलन क्षमता वाले स्टोरेज टैंक का कार्य शुरू हो गया है। अमृत योजना के तहत लगभग 30 लाख रुपये की लागत से टैंक तैयार होगा। टैंक का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से सांबा में पानी की कमी की समस्या हल हो जाएगी।