फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा में एक ही बारिश से सड़कों पर पसरी गंदगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा में बारिश के बाद सड़क पर फैली गंदगी। - फोटो : samba news
सांबा। नगर परिषद के मानसून की तैयारियों के दावे शनिवार को हवा हो गए। सुबह हुई बारिश ने एक बार फिर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश के चलते जगह जगह गंदगी और पॉलीथिन के ढेर सड़कों पर जमा हो गए। इससे सांबा के चक मंगा, चक मंगा रकवाल, आरज़ी सांबा समेत कई इलाकों में लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अभिमन्यु सिंह, राजन कुमार, यश कुमार, गीता देवी व कुलदीप कुमार का कहना है कि अभी एक ही बारिश होने पर सांबा में गंदगी का साम्राज्य पनप गया। आगे बरसात शुरू होने पर क्या हाल होगा। उनका कहना है कि गत दिवस प्रशासन की तरफ से तमाम संबंधित विभागों को बरसात के मद्देनजर बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की हिदायतें दी गई थीं। इसके बावजूद उसके ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई। जिसके चलते सांबा में एक मूसलाधार बारिश होते ही सड़कों पर गंदगी पसर गई। लोगों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मुख्य ड्रेनेज नालों की सफाई नहीं करवाई गई है, जिसके कारण बरसात में गंदगी सड़कों पर आ जाती है। लोगों ने ड्रेनेज नालों को साफ़ कर गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



कोटकई जगहों पर बारिश के कारण समस्या आई है। अतिरिक्त कर्मियों के सहयोग से गंदगी हटाकर साफ सफाई करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-जोधराज, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed