{"_id":"682b876838147a2f1900e7fd","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106338-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में तकनीकी सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में तकनीकी सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
सांबा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र की तकनीकी सेवाएं ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेवाएं प्रभावित होने के कारण ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्य जैसे कि पैसे जमा करना, निकालना या अन्य सेवाओं का लाभ उठाने में कठिनाई हो रही है।
स्थिति यह है कि तकनीकी सेवाएं बंद रहने के कारण ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कुछ संचालक ग्राहक सेवा केंद्र बंद रखने को मजबूर हैं।
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसों का लेनदेन करने आए रामलाल, सुरिंदर सिंह, लखनराम, बिशु दास व मिथिलेश कुमार ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से पैसे जमा करने और निकालने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र पर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन हर बार उन्हें यही कहा जा रहा है कि सेवाएं ठप हैं। लोगों ने कहा कि जरूरत के समय पैसा जमा और निकासी न होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने मांग की है कि एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्रों की तकनीकी सेवाओं में सुधार किया जाए। वहीं ग्राहक सेवा केंद्र संचालको का कहना है कि बैंक अधिकारियों और केंद्र संचालन कंपनियों को बार बार स्थिति से अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा।