फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सुंब ब्लॉक में सड़क नहीं, 10 किमी पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के सुंब ब्लॉक के लगभग आधा दर्जन पहाड़ी गांवों के बच्चों को पढ़ाई के लिए सुंब स्थित स्कूल जाने के लिए हर रोज 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इन गांवों में सड़क संपर्क नहीं है। जिला मुख्यालय से महज 20-25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गांव विकास से वंचित है। इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मेजर सिंह ने कहा, चुनावों के दौरान ही गांव में नेता या अधिकारी आते हैं। उसके बाद कोई लोगों की सुध लेने नहीं आता। यहां तक कि जिला प्रशासन ने भी इन गांवों में कभी जनता दरबार नहीं लगाया। हम आज भी पिछड़ा जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में आज तक सड़क मार्ग न होने के कारण लोग पहाड़ों से पैदल सफर करने को मजबूर हैं। पढ़ाई करने के लिए बच्चे 10 किलोमीटर पैदल सफर कर स्कूल आने जाने को मजबूर हैं। सरकार से अपील है कि कम से कम सड़क जैसी बुनियादी सुविधा तो हमारे गांवों में उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन


कोट

गांव वालों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहाड़ों के जरिये कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता है। मानसून के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि इन गांवों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट जाता है। इसका बच्चों की शिक्षा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सुंब से हंड्ड तक पक्की सड़क और पुल बनाए जाने की मांग लोग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंगल सिंह, स्थानीय निवासी


स्कूली बच्चे शिक्षा हासिल करने के लिए पहाड़ी रास्ते से पैदल स्कूल जाते हैं। रास्ते में न कोई पानी की व्यवस्था है। घना जंगल होने के कारण रात को जंगली जानवरों का डर बना रहता है। बच्चों का अधिकांश समय पैदल आने जाने में ही व्यतीत हो जाता है। थकावट होने के कारण बच्चों को घरों में पढ़ने का समय ही नहीं मिलता। लोग वर्षों से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनके गांव में भी कभी गाड़ी देखने को मिले। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद हमारे गांवों को सड़क संपर्क प्रदान करने लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

-मोहिंदर सिंह, स्थानीय निवासी

कोट
समोठा में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड के तहत योजना बनाकर मंजूरी के लिए भेजी गई थी। अगले वित्तीय वर्ष तक योजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इन गांवों को सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए काम शुरू होगा।
-दरबारी लाल, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed