फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: गगोर में पानी की किल्लत, लोगों ने विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 23 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विजयपुर गगोर में पानी की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विजयपुर। क्षेत्र के गांव गगोर में पिछले दस दिन से पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों में रोष है। पानी की लगातार कमी से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग पर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन कर रहे अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, लाल चंद और तरसेम लाल का कहना है कि पानी की कमी के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सांबा जिला प्रशासन से क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और तेज करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने डीसी आयुषी सूदन और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि पानी का बिल समय पर देने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed