{"_id":"6a160cf17f62c3a5fc094f17","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102737-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निकोवाल के पांच किसानों की मुआवजा फाइलें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निकोवाल के पांच किसानों की मुआवजा फाइलें तैयार
Wed, 27 May 2026 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 27 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गांव निकोवाल में फाइलें मुकम्मल करते राजस्व अधिकारी स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : Samvad
फॉलोअप
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बुले चक में नई बीएसएफ पोस्ट के निर्माण को लेकर हुए विवाद का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बुले चक में नई बीएसएफ पोस्ट के निर्माण को लेकर सोमवार को हुए विवाद के बाद मंगलवार को सीमावर्ती गांव निकोवाल में राजस्व विभाग ने विशेष शिविर लगाकर पांच किसानों की मुआवजे की फाइलें मुकम्मल कर लीं। सुचेतगढ़ के तहसीलदार राहुल शर्मा, नायब तहसीलदार और पटवारी की मौजूदगी में किसानों के जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इस दौरान राजस्व रिकॉर्ड में जमीन की स्थिति जांची गई। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर फाइलें एकत्रित कर एसडीएम कार्यालय भेज दी गईं।
शिविर में मौजूद पूर्व सरपंच विजय चौधरी (पंचायत निकोवाल) और पूर्व सरपंच सरबजीत सिंह (पंचायत सई खुर्द) ने प्रशासन से कहा कि तैयार फाइलें केवल दफ्तरों में बंद न रहें बल्कि उन्हें शीघ्र लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कई किसान रोजी-रोटी पर निर्भर हैं और मुआवजा नहीं मिलने पर उनका परिवार संकट में आ सकता है इसलिए मामले पर तीव्र कार्रवाई की आवश्यकता है।
कोट
फाइलें मुकम्मल कर एसडीएम दफ्तर भेज दी गई हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- राहुल शर्मा, तहसीलदार सुचेतगढ़