{"_id":"6887d303bac28293b60fac84","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102122-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीवीडीएमएस पोर्टल पर हर स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों का रहेगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीवीडीएमएस पोर्टल पर हर स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों का रहेगा रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने डीवीडीएमएस (ड्रग्स एंड वैक्सीन डिसटीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को देशभर में दवाइयों के ऑनलाइन रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने के लिए लांच किया है। इससे सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की खरीद, स्टॉक, वितरण और प्रबंधन को ट्रैक किया जा सकेगा। डीवीडीएमएस पोर्टल पर पहले जिला स्तर के अस्पतालों में दवाइयों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन चढ़ाया जाता था, लेकिन जिला स्तर से निचले अस्पतालों में ऑनलाइन चढ़ाना अनिवार्य नहीं था। हाल ही में डीसी जम्मू की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्राथमिकता पर पोर्टल पर ऑनलाइन दवाइयों का रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में पोर्टल को लागू करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर उक्त अस्पतालों में दवाई के स्टॉक को चेक कर सकते हैं।
डीवीडीएमएस पोर्टल के अस्तित्व में आने के बाद राज्य, जिला स्तर पर दवाइयों की खरीद का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर और फार्मासिस्ट द्वारा जरूरत के अनुसार इंडेंट भेज कर दवाइयों का ऑनलाइन अनुरोध किया जाएगा। पोर्टल के अस्तित्व में आने के बाद दवाइयों का रिकॉर्ड, स्टॉक, एक्सपायरी डेट दर्ज रहेगी। स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की वितरण प्रणाली में सुधार होगा। एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक दवाइयां को ट्रांसफर करने में आसानी होगी। ऑटो अलर्ट रिमाइंडर के रूप में रखा जाएगा। जिसके तहत स्टॉक की कमी और एक्सपायरी दवा की जानकारी उपलब्ध रहेगी। डीवीडीएमएस पोर्टल का मुख्य लक्ष्य दवाइयों की कमी न होने देना, पारदर्शिता और जवाबदेही, दवाइयों की एक्सपायरी और बर्बादी कम होना और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है।
इस मुद्दे पर बीएमओ बिश्नाह डॉक्टर घनश्याम सिंह ने बताया कि डीवीडीएमएस पोर्टल पर सब सेंटर स्तर पर भी दवाइयां के रिकॉर्ड को ऑनलाइन रखने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आईडी और पासवर्ड बना दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी के चलते काम रुका हुआ है। परंतु जल्द ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इसे अमल में लाया जाएगा।