{"_id":"6a1ca0aa744bc7076903c187","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107388-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अलाफा गेट के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल, जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अलाफा गेट के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल, जम्मू रेफर
Mon, 01 Jun 2026 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिले के अलाफा गेट क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल और टेंपो-ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आईं।
घायल की पहचान हितेश कुमार पुत्र सुनील कुमार (18) निवासी अलाफा गेट राजोरी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टेम्पो ट्रैवलर और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।