{"_id":"688293e532f1514c34071c0b","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-101756-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंत्री सतीश शर्मा ने कहा था, स्मार्ट मीटर चिनाब में फिंकवा दूंगा, अब कहां गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंत्री सतीश शर्मा ने कहा था, स्मार्ट मीटर चिनाब में फिंकवा दूंगा, अब कहां गए
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को चक्क मलाल निवासी शमशेर सिंह चौधरी के नेतृत्व में बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
शमशेर सिंह चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग सब डिवीजन ज्यौड़ियां की तरफ से क्षेत्र के लोगों के बिजली के बिल बहुत ही अधिक भेजे जा रहे हैं जिनको अदा कर पाना क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल है।
खौड़ कैंप निवासी रवि कुमार शर्मा ने स्थानीय विधायक व मंत्री सतीश कुमार शर्मा को जगाते हुए कहा कि मंत्री जी जब आप लोग हमारे पास वोट मांगने के लिए आए थे। उस समय आप ने कहा था कि आप लोग मुझे विजय करो मैं बिजली विभाग की तरफ से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को दरिया चिनाब में फिंकवा दूंगा, लेकिन चुनाव में विजयी होने के बाद स्मार्ट मीटर तो जहां ही रहे लेकिन मंत्री साहब अपने छंब विधानसभा क्षेत्र से खुद लापता हो गये। अब हमें मंत्री के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं।
वहीं बलबीर सिंह, अशोक सिंह भाऊ ने कहा कि हम लोग पिछले दिनों इस मामले में एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा से भी मिले थे। उन्होंने हमें कहा था कि आप लोग अपने बिजली के बिल हमारे पास ही छोड़ जाओ हम चैक करवाएंगे कि क्या मामला है। अशोक सिंह ने बताया कि एसडीएम की तरफ से चैक करने का तो पता नहीं पर बिजली विभाग ने इस बार मेरा बिजली का बिल तीन गुना अधिक बढ़ा कर भेजा है।