फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: ज्यौड़ियां से पलांवाला तक रोड नहीं तो, टोल भी नहीं चाहिए

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में रविवार को सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन सुखदेव सिंह ने की। इस मौके पर रिटायर्ड कर्नल शाम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कहा गया कि ज्यौड़ियां से पलांवाला तक रोड नहीं तो अखनूर से जम्मू सड़क पर टोल भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान रिटायर्ड सैनिकों ने सभा को मजबूत करने और आपसी एकता बनाये रखने पर बातचीत की। सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन सुखदेव सिंह ने कहा कि ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला रंजीत गेट तक सड़क का चौड़ीकरण का काम अप्रैल माह में शुरू होने वाला था, लेकिन जो अब तक नहीं हो पाया है जिसके चलते खौड़ उपजिले की सीमावर्ती तीस पंचायतों के लोगों को इस जर्जर हालत सड़क का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सड़क का तो निर्माण किया नहीं जा रहा लेकिन अखनूर-जम्मू मुख्य मार्ग पर सुआ नंबर एक के पास टोल लगाने पर जोर दिया जा रहा। रिटायर्ड सैनिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर ज्यौड़ियां से पलांवाला तक रोड़ नहीं तो अखनूर से जम्मू सड़क पर टोल नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड सैनिकों ने कहा कि अगर ज्यौड़ियां से पलांवाला सड़क का चौड़ीकरण करने से पहले टोल लगाया तो सैनिक समाज सभा खौड़ सड़क पर आ जाएगी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
वहीं रिटायर्ड सैनिकों ने नायब तहसीलदार पद के लिये उर्दू अनिवार्य है, का भी विरोध किया और सरकार को कोसा और कहा कि हम हिन्दोस्तान में रहते हैं जहां पर हिन्दी अनिवार्य होनी चाहिये न कि उर्दू। बैठक के दौरान रिटायर्ड सैनिकों ने अन्य कई मुद्दों पर भी बातचीत की। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को न्यू प्रताप नहर का पानी नहीं मिलना, क्षेत्र की सभी लिंक सड़कों को मरम्मत की जरूरत आदि जैसी कई समास्याएं शामिल रहीं।

बैठक में क्षेत्र के रिटायर्ड सैनिकों ने भाग लिया। इसमें सभा के सचिव सूबेदार मेजर शाम सिंह, कोषाध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन बलभद्र सिंह, रिटायर्ड नायब सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कैप्टन रंजीत सिंह, कैप्टन बलवान सिंह, कैप्टन स्वर्ण चंद, कैप्टन सुखदेव सिंह, कैप्टन सीडी शर्मा, सूबेदार मेजर सुखदेव मन्हास, सूरज सिंह भाऊ बंसी लाल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed