फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: ढोकखालसा की गलियां जर्जर, चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
jammu kashmir news
ढोकखालसा की जर्जर गली। - फोटो : jyodian news
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां की पंचायत ढोकखालसा के सात वार्डों में से पांच की गलियों की हालत जर्जर बनी हुई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार निवासी रिटायर्ड एएसआई तारा चंद, बलवान चंद, शुननो राम, ओम प्रकाश तथा प्रदीप कुमार ने बताया कि हमारे मोहल्ले की गली पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है और गली की हालत इतनी जर्जर है कि चलना भी बेहद मुश्किल हो रहा है।

वार्ड चार के लोगों ने बताया कि 2005 में सड़क पर तारकोल डाल कर पक्का किया गया था लेकिन अब तो उस सड़क पर से कंकर बाहर निकल आए हैं और सड़क की हालत एक खड्ड जैसी बन गई है। मोहल्ले के बच्चों और बुजुर्ग लोगों के लिए गली में चलना मुश्किल हो रहा है। गली की कोई सुध नहीं ले रहा है। इस बारे में वार्ड के पूर्व पंच व पूर्व सरपंच कालीदास से भी बात की गई तो उन्होंने बताया कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गलियों की मरम्मत के लिये कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। पंचायत की पूर्व सरपंच रामो देवी ने बताया कि सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर बुजुर्गों का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed