{"_id":"608f08d98ebc3ebd082c3b90","slug":"jammu-kashmir-news-orders-for-investigation-into-alleged-deaths-due-to-lack-of-oxygen-at-batra-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई कथित मौतों की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई कथित मौतों की जांच के निर्देश
Mon, 03 May 2021 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 May 2021 01:47 AM IST
सार
- इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
- कमेटी बत्रा अस्पताल का दौरा कर पूरे मामले की जांच करेगी
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रदेश सरकार ने सिद्दड़ा स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन की कमी से हुई कथित चार मौतों की जांच के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने इस मामले में मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए इस पूरे मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग जम्मू के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
कमेटी बत्रा अस्पताल का दौरा कर पूरे मामले की जांच करेगी। बत्रा अस्पताल में शनिवार को चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। एक मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन