फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: New Kashmir seen on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर दिखा नया कश्मीर, चारों तरफ लहराए तिरंगे, घाटी में पर्यटक प्रसन्न

Thu, 28 Jan 2021 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Jan 2021 02:25 AM IST
सार

  • उत्तर  से दक्षिण कश्मीर तक निकली तिरंगा रैलियों से अलगाववाद-आतंकवाद के मुंह पर तमाचा
  • दुल्हन की तरह सजा था श्रीनगर, मुख्य इमारतों और फ्लाई ओवर पर की गई थी सजावट 
  • आतंक के गढ़ शोपियां के एक धार्मिक संस्थान में पहली बार मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
Jammu kashmir news: New Kashmir seen on Republic Day
गणतंत्र के रंग... - फोटो : amar ujala

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार इस गणतंत्रता दिवस पर नया कश्मीर दिखाई दिया। उत्तर से दक्षिण कश्मीर तक आतंकवादी या अलगाववादी संगठनों के झंडों की जगह हर तरफ तिरंगा लहराया। घाटी पहुंचे पर्यटकों ने भी कहा, चारों तरफ तिरंगे देखकर लगता है, अब संपूर्णता का अहसास होता है। यह आतंकवाद और अलगाववादियों के मुंह पर करारा तमाचा है। 

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में विलगाम इलाके के करीब 13 गांवों से करीब 100 से अधिक लोगों ने तिरंगा रैली निकाली। उत्तरी कश्मीर के कुंजर, बारामुला आदि इलाकों में भी तिरंगा रैलियां निकलीं। आतंकवाद का गढ़ माने जाने वाले शोपियां जिले के एक धार्मिक संस्थान जामिया सिराज-उल-उलूम इमाम साहिब में भी पहली बार गणतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर भी तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। एक दिन पहले ही शहर की मुख्य इमारतों, फ्लाई ओवर आदि पर दीपमाला कर दी गई थी। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का टर्मिनल भी तिरंगे में रंगा दिखा। पहली बार विश्व प्रसिद्ध डल झील के आसपास की बुले वार्ड रोड पर भी तिरंगे लगाए गए थे। श्रीनगर की कुछ मुख्य सड़कें सोनवार, इंदिरा नगर आदि भी तिरंगे से सजी हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुपकार रोड पर भी लहराया तिरंगा
 श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एसएमसी) के 5 निर्दलीय पार्षदों आकिब रेंजू, आसिफ बेग, मोहम्मद सलीम भट, इनायत अहमद शाहीना भट ने श्रीनगर की वीवीआईपी 5, गुपकार रोड पर भी तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रीय गान गाया। बता दें कि गुपकर रोड पर तीन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का घर है। यहीं से गुपकार डेक्लेरेशन की शुरुआत हुई थी। 


डल झील भी तिरंगे के रंग में रंगी
डल झील के बीचो बीच स्थित चार चिनारी में भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विशेष म्यूजिकल इवेंट में भाग लेने वाली कर्नाटक की प्रकृति ने कहा कि चारों ओर तिरंगे देख कर गर्व महसूस हो रहा है। कई वर्षों बाद कश्मीर में यह बदलाव दिखा है। लग रहा है कि भारत अब एक पूर्ण देश है। 900 मेगावाट वाला बाघलियार पावर प्रोजेक्ट भी तिरंगे की थीम वाली लाइटिंग से जगमग था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed