फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सरस मेले का समापन, दस दिन में महिला उद्यमियों ने कमाए 30 लाख

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का कला केंद्र में शनिवार को समापन हो गया। इसमें जम्मू कश्मीर सहित देश के 19 राज्यों से ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों के 70 स्टॉल लगाए गए। इनमें विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित शिल्प उत्पाद जैसे वस्त्र, आभूषण, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी व धातु शिल्प, चित्रकला और घरेलू सजावट की वस्तुएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

साथ ही विशेष व्यंजनों के स्टाल भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें डोगरी व कश्मीरी सहित हिमाचल, पंजाब, राजस्थान के स्थानीय व्यंजनों के स्टाल भी लगे। मेले में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की चहल पहल रही। इस दौरान मेले में परंपरागत शिल्पकला जैसे घास से बने हस्तशिल्प और बसोहली कला का लाइव प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन

मेले में शाम के समय स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने रौनक और बढ़ा दी। जेकेआरएलएम की मिशन निदेशक डॉ. शुभ्रा शर्मा के मुताबिक मेले में रोजाना लगभग 2.75 लाख का व्यापार हुआ है। इसके चलते दस दिवसीय मेले में महिला उद्यमियों द्वारा तकरीबन 27 से 30 लाख तक की कमाई हुई। समारोह के दौरान डॉ. शुभ्रा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरस मेला सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण महिला उद्यमियों के आत्मविश्वास को और बढ़ावा मिलेगा। ऐसे मंच उनके आर्थिक स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले के समापन पर महिला उद्यमियों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। ये मेला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) की तरफ से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed