{"_id":"678420bb62a104dee6071094","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-336-1-ja11002-100090-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजिंदर बाजार में लोहड़ी व मकर संक्रांति महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजिंदर बाजार में लोहड़ी व मकर संक्रांति महोत्सव शुरू
विज्ञापन
जम्मू। राजिंदर बाजार रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की तरफ से राजिंदर बाजार में तीन दिवसीय लोहड़ी व मकर संक्रांति महोत्सव का रविवार को शुभारंभ किया गया। इसमें स्थानीय लोगों सहित अन्य समुदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान रैली का आयोजन किया गया। इसमें ढोल के साथ निमंत्रण फेरी निकली गई। इसका उद्देश्य आसपास के लोगों को महोत्सव के लिए निमंत्रण देना था।
इस बीच महिला सदस्यों ने भजन और सत्संग के माध्यम से वातावरण में आध्यात्मिकता और शांति का संचार किया। कार्यक्रम के जोश और उत्साह ने राहगीरों को भी रुककर महोत्सव का हिस्सा बनने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
महोत्सव के शुभारंभ के दौरान वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि यह त्योहार हमारी एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हमें परिवार सहित समाज के साथ मिलकर परंपराओं का पालन करना चाहिए और त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम 6 बजे के साथ महोत्सव के दौरान लोहड़ी जलाई जाएगी। कार्यक्रम में राजिंदर बाजार रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष समीर भसीन, महासचिव संजीव कुमार गुप्ता, संजीव ग्रोवर, मदन गोपाल टोनी, गुरदीप सिंह, धीरज अरोड़ा और अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महोत्सव के पहले दिन का समापन प्रसाद और मिठाइयों के वितरण से किया गया।