{"_id":"682f724638e0825e03026874","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-201-1-knt1008-120355-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पार्क, बस स्टैंड और अस्पताल में चलाया गया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पार्क, बस स्टैंड और अस्पताल में चलाया गया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
एनएचपीसी कर्मी स्वच्छता अभियान चलाते हुए।
- फोटो : kathua news
बनी। एनएचपीसी की सेवा-दो पावर स्टेशन की तरफ से माश्का में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पार्क, बस स्टैंड, अस्पताल, बाजार, पूजा स्थल आदि जैसे सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। पावर स्टेशन प्रमुख मदन लाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे समुदाय के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित और स्वच्छ रखने में सहायक है।
इसके साथ ही हम सभी का यह दायित्व है कि हम स्वच्छता को प्राथमिकता दें और अपने सार्वजनिक स्थानों की सफाई में योगदान करें।
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान, सेवा-दो पावर स्टेशन के कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई का कार्य संगठित तरीके से किया और स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के महत्व को समझाने का प्रयास किया।