{"_id":"683a126256f5fe669007014a","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-625231-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रात में राहत की बारिश, दिन में तपिश ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रात में राहत की बारिश, दिन में तपिश ने किया परेशान
विज्ञापन
जम्मू। मौसम में बदले मिजाज से शुक्रवार को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत रही। वीरवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि से तड़के तक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जम्मू समेत कई इलाकों में बारिश हुई। लेकिन दिनभर लगभग मौसम साफ रहा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। संभावित क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू समेत कई हिस्सों में बीती मध्य रात्रि में आंधी तूफान चला। हालांकि देर रात होने से कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। दर्जनों बिजली के खंभे गिरे हैं। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ, मगर पिछले दिनों के मुकाबले पारे में थोड़ी राहत रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 36.8 और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी तरह बनिहाल में 16.2 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 23.4, बटोत में 15.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 26.1, कटड़ा में 9.8 मिलीमीटर बारिश के साथ 33.6 और भद्रवाह में 13.7 मिलीमीटर बारिश के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। कश्मीर के कई हिस्सों में सुबह 11 बजे तक बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद मौसम लगभग साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 22.4 और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां 14.9 मिलीमीटर बारिश हुई। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.0 और गुलमर्ग में 22.8 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।