{"_id":"680e91aab49654e89c096b67","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-599342-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में बढ़ी गर्मी, लू के थपेड़ों से सूनी पड़ने लगीं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में बढ़ी गर्मी, लू के थपेड़ों से सूनी पड़ने लगीं शहर की सड़कें
विज्ञापन
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। पिछले तीन दिन से गर्म हवाओं के साथ दिन का पारा 40 डिग्री के करीब चल रहा है। पारे में अचानक वृद्धि से सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं और दिन के समय बाजारों में रौनक कम हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 अप्रैल तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू जारी रहेगी। कश्मीर के पारे में भी उछाल आया है। मई के शुरू में कुछ हिस्सों में बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। गर्मी बढ़ने का बाजारों पर असर दिख रहा है। रविवार को संडे बाजार में रौनक कम दिखी। गर्मी से हर कोई बेहाल है। यहां दिन का पारा सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 25.5, बटोत में 28.1, कटड़ा में 36.8 और भद्रवाह में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू और कश्मीर के कई जिलों में अधिकतम तापमान पिछले दो से तीन सालों की तुलना में ऊपर चल रहा है। कश्मीर में दिन का पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में साफ मौसम के बीच दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 26.1 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 2.2 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-- -- -- --
जम्मू में अप्रैल में कब चढ़ा पारा
21 अप्रैल 2017-41.7 डिग्री
28 अप्रैल 2022- 41.0
28 अप्रैल 2021- 39.5
28 अप्रैल 2019-39.1
-- -- पिछले तीन दिन का तापमान
25 अप्रैल 39.2
26 अप्रैल 39.1
27 अप्रैल 39.8
-- -- -- -- -- -- -
डिहाइड्रेशन और डायरिया के मामले बढ़े
जम्मू। जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में पारे में उछाल से सेहत बिगड़ रही है। अस्पतालों में शरीर में डिहाइड्रेशन और डायरिया के मामलों में वृद्धि हुई है। एसएमजीएस अस्पताल के बाल रोग विभाग के एचओडी डाॅ. संजीव डिंगरा ने बताया कि बाल रोग की 300 तक की ओपीडी में 30 से 40 प्रतिशत तक मामले बुखार, उल्टी और दस्त के आ रहे हैं। अधिकतम तापमान में बाहर और खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पेट संबंधी इंफेक्शन की शिकायत बढ़ रही है।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता के अनुसार सीजनल बदलाव के कारण डिहाइड्रेशन और डायरिया के मामलों में वृद्धि होती है और अस्पताल में इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
-- बचाव
12 से 3 बजे के बीच पीक समय में सीधी धूप लेने से बचें
40 डिग्री की गर्मी में आउटडोर गतिविधियों से परहेज करें
नियमित तरल पदार्थों को लें, बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
घरेलू नुस्खे में मुंह सूखने, कमजोरी होने, सिर चक्कर आने आदि पर पर्याप्त ओआरएस घोल का सेवन करें
बच्चों और बुजुर्गों को धूप में न जाने दें, बुखार, उल्टी, दस्त आदि पर तुरंत डाक्टरी परामर्श लें