फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के समद, रसिक और युद्धवीर पर रहेंगी नजरें

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। आईपीएल का बिगुल बज गया है। इस बार जम्मू-कश्मीर से तीन खिलाड़ी विभिन्न टीमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें बल्लेबाज अब्दुल समद, तेज गेंदबाज रसिक सलाम और युद्धवीर सिंह शामिल हैं। चोट के कारण उमरान मलिक इस बार पूरे आईपीएल सीजन में बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

आईपीएल-18 में सबसे ज्यादा नजरें विस्फोटक बल्लेबाज अब्दुल समद पर रहेंगी। 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपना आईपीएल कॅरिअर शुरू करने वाले रसिक इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से खेलते दिखेंगे। एलएसजी ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। समद ने अभी तक आईपीएल के 50 मैचों में 577 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 146.08 रहा है। समद तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और विस्फोटक बैटिंग करते हैं। उनके पास लंबे छक्के लगाने की भी कला है। रायल चैलेंजर्स बंगलुरू के तेज गेंदबाज रसिक सलाम पर भी सभी की नजरें रहेंगी। सलाम दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद दो सीजन वह आईपीएल का हिस्सा नहीं थे। 2022 में फिर से खेलने का मौका मिला। टी 20 क्रिकेट में उन्होंने कुल 18 मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 8.61 की इकॉनमी से 18 विकेट झटके हैं। युद्धवीर सिंह चाढ़क जम्मू-कश्मीर में उभरते हुए गेंदबाजों में शामिल हैं। 2021 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल का सफर शुरू किया, हालांकि इस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद वो लखनऊ सुपर जॉयंट्स का हिस्सा बने। यहां उन्होंने अपनी काबलियत को साबित किया। आईपीएल 2023 में तीन मैचों में तीन विकेट लिए। 2024 में उन्हें दो मैच खेलने को मिले, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया। इस बार फिर युद्धवीर सिंह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed