फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: न्यायालय की अवहेलना पर दो अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। आदेश की अवहेलना करने पर केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने दो अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। न्यायाधिकरण ने एसएसपी जम्मू को निर्देश दिया है कि वे अधिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करें। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों को दस हजार रुपये का मुचलका भरने पर जमानत दी जाएगी।
विज्ञापन

कैट के न्यायिक सदस्य राजिंदर सिंह डोगरा और प्रशासनिक सदस्य राम मोहन जौहरी की पीठ ने ये आदेश स्कूल शिक्षा निदेशक, जम्मू डॉ नसीम जाविद चौधरी और पुंछ के मुख्य शिक्षा अधिकारी इफ्तिखार अली शाह के खिलाफ जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पिछले आदेशों के बावजूद दोनों अधिकारी अपना जवाब दाखिल करने में विफल रहे। बीते 28 मार्च को कैट ने दोनों अधिकारियों का वेतन भी रोक दिया। इसके बाद भी दोनों ने अपना जवाब दाखिल करने की जहमत नहीं उठाई। यह न्यायिक प्रक्रिया का घोर उल्लंघन है। दोनों अधिकारी न्यायालय की गरिमा को ठोस पहुंचाने के दोषी हैं। इसलिए न्यायाधिकरण दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए बाध्य है। इसके साथ ही कैट ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनवाई की अगली तारीख से पहले अपना जबाव दाखिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed