फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर/जम्मू। होली से पहले मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, जेड गली, राजधान पास, जोजिला पास आदि में बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 16 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन

आगामी मौसम में बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी हो सकती है। 12 से 16 मार्च के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 11.0 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.0 और गुलमर्ग में 2.2 डिग्री रहा। यहां ठंडक का अहसास फिर बढ़ा है। हालांकि कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक ऊपर चला गया है। जम्मू में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 16.1, बटोत में 15.9, कटड़ा में 23.6 और भद्रवाह में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 6.2 और न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी मौसम को देखते हुए यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों को यातायात व प्रशासन की यातायात एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। किसानों से 16 मार्च तक कृषि गतिविधियों को स्थगित करने को कहा गया है। हिमस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों के निवासियों को भूस्खलन और बर्फ जमा होने के जोखिम के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed