फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बाहरी लोगों को उद्योग के लिए 6,500 कनाल भूमि बांटी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक नीति 2021-30 के तहत विभिन्न औद्योगिक एस्टेट में गैर स्थानीय निवासियों को औद्योगिक इकाइयों के लिए 6493 कनाल भूमि दी गई है। इसमें कुल भूमि में 92.59 प्रतिशत तक जम्मू संभाग और 6.69 प्रतिशत तक कश्मीर संभाग में जमीन दी गई है। सबसे अधिक जिला कठुआ में 83.79 प्रतिशत भूमि अलाट की गई है और इसमें सर्वाधिक घाटी क्षेत्र में दी गई है। गैर स्थानीय निवासियों में निवेश के लिए विदेश के निवेशकों ने भी रुझान दिखाया है। इसमें राजधानी श्रीनगर में एम्मार ग्रुप, यूएई को भूमि दी गई है।
विज्ञापन

विधायक सैफुल्लाह के एक प्रश्न के जवाब में गैर स्थानीय निवासियों को औद्योगिक भूमि देने की जानकारी दी गई है। हाल ही में विधानसभा में श्रीलंका क्रिकेटर सहित अन्य गैर स्थानीय निवासियों को औद्योगिक भूमि को मानकों का पालन न करके हुए जमीन देने के आरोप लगाए गए थे। जवाब में बताया गया है कि जम्मू कश्मीर में औद्योगिक नीति 2016-26 और औद्योगिक नीति 2021-30 (संशोधित) की प्रक्रिया के तहत गैर स्थानीय निवासियों को भूमि अलाट की गई है। आरोप लगाए गए हैं कि स्थानीय लोगों को अलाटमेंट प्रक्रिया में नजरअंदाज किया जाता है। जिसके जवाब में बताया गया है कि सभी नियमों का पालन करके भूमि अलाट की जा रही है। औद्योगिक एस्टेट करनाडी सांबा में न्यायालय में 16 मामलों से विचाराधीन होने से भूमि अलाॅट नहीं की गई है।
विज्ञापन

--------
इन औद्योगिक एस्टेट में दी गई भूमि
जिला सांबा में औद्योगिक एस्टेट सांबा करथोली, रखराड़ा, आईजीसी सांबा, काटलीदयानी, मीर चाड़कां। जिला कठुआ में गोविंदसर, बिलावर, सहर लोगेट, घाटी, बुद्धि, फोरलेन, बागथली। जिला जम्मू में डेली जम्मू, प्रदर्शनी मैदान। पुलवामा जिला में पंपोर, आईजीसी लस्सीपोरा, हरिपारीगाम। जिला उधमपुर में न्यू मांड, जिला श्रीनगर में श्रीनगर। बारामुला में टुलीबाल बारामुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

औद्योगिक नीति 2016-26 के तहत दी गई भूमि
कठुआ 10 कनाल (4 औद्योगिक इकाइयां)
सांबा 534 कनाल (24 इकाइयां)
--------
औद्योगिक नीति 2021-30 के तहत दी गई भूमि
जिला कनाल औद्योगिक इकाई प्रतिशत (कुल भूमि का)
सांबा-444.5, 35, 6.84
कठुआ - 5440.5, 129, 83.79
उधमपुर-48 कनाल, 5, 0.73
जम्मू-80 कनाल, 2, 1.23
पुलवामा - 188, 4, 2.20
बारामुला- 2, 1, 0.03
श्रीनगर- 290, 3, 4.46
------
पिछले दो साल में दी गई भूमि
दस औद्योगिक इकाइयों के लिए कठुआ के बागथली में 1858 कनाल और श्रीनगर में 130 कनाल भूमि अलाट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed