{"_id":"67c36c46e8197c64ae0a5cb0","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-556634-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बजट सत्र से पहले जेकेएएस के 34 अफसर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बजट सत्र से पहले जेकेएएस के 34 अफसर बदले
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा सत्र से पहले प्रशासन में भारी फेरबदल किया गया है। आरटीओ जम्मू, खनन और शिक्षा विभाग के निदेशक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अफसर इधर से उधर किए गए हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर जेकेएएस के 34 अफसरों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में सबसे बड़ा बदलाव स्कूल शिक्षा विभाग में किया गया है। यहां सचिव से लेकर निदेशक तक बदले गए हैं।
आदेश के तहत सूचना विभाग के अतिरिक्त सचिव एजाज केसर मलिक को संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग जम्मू, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल जसमीत सिंह को आरटीओ जम्मू, हस्तशिल्प और हथकरघा जम्मू के निदेशक सूरज प्रकाश रुकवाल को भूविज्ञान और खनन जम्मू का निदेशक, कृषि उत्पादन विभाग की विशेष सचिव विवेक शर्मा को फ्लोरीकल्चर जम्मू का महानिदेशक, जेएंडके व्यापार संवर्धन संगठन के प्रबंधक निदेशक खालिद जहांगीर को उद्योग और वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव, जीएडी में इंतजार कर रहे शाहबाज अहमद मिर्जा को जेएंडके हाउसिंग बोर्ड में प्रबंध निदेशक, श्रम एवं रोजगार विभाग की विशेष सचिव रूबीना कौसर को निदेशक पुस्तकालय जेएंडके नियुक्त किया गया है।
नजीर शेख को हथकरघा जम्मू की कमान
जेएंडके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के सचिव सुदर्शन कुमार जेएंडके व्यापार संवर्धन संगठन का प्रबंध निदेशक, जीएडी में इंतजार कर रहे मोहम्मद शाहिद सलीम डार को झील, संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण जेएंडके का उपाध्यक्ष, झील, संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण जेएंडके के उपाध्यक्ष को बिजली विकास विभाग के विशेष सचिव, बागवानी, योजना और विपणन विभग के निदेश्क विकास शर्मा को आवास और शहरी विकास विभाग का विशेष सचिव, जीएडी में तैनात मोहम्मद नजीर शेख को हस्तशिल्प और हथकरघा जम्मू का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में भेजे अफसर
श्रीनगर के एडीसी गुलाम हसन शेख को जेएंडके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का सचिव, आईसीडीएस परियोजना रियासी के कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अनवर बांदे को स्कूल शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव, पुलवामा डीआईसी के एमडी सैय्यद शब्बीर को संयुक्त निदेशक शिक्षा (केंद्रीय) कश्मीर, आईसीडीएस परियोजना कुपवाड़ा के कार्यक्रम अधिकारी हकीम तनवीर को शिक्षा विभाग उत्तर कश्मीर का संयुक्त निदेशक, जेएंडके बागवानी उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण निगम के एमडी नसीम जावेद चौधरी स्कूल शिक्षा जम्मू का निदेशक, जीएडी में पोस्टिंग का इंतजार कर रहे भवानी रकवाल को समग्र शिक्षा अभियान में परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।
इनके भी हुए तबादले
स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू के निदेशक अशोक शर्मा को श्रम और रोजगार विभाग का विशेष सचिव, उद्यमिता विकास संस्थान जेएंडके के निदेशक राजिंदर कुमार शर्मा शक्ति विभाग का विशेष सचिव, भूविज्ञान और खनन जेएंडके के निदेशक पुनीत शर्मा को राजस्व विभाग में विशेष सचिव, कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव, मोहम्मद फारूक डार जेएंडके बागवानी उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण निगम का प्रबंध निदेशक, सीएपीडी विभाग के विशेष सचिव अब्दुल सत्तार को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव, जेएंडके हाउसिंग बोर्ड के प्रबंधक निदेशक आशीष कुमार गुप्ता को कौशल विकास विभाग का एमडी, समग्र शिक्षा अभियान जेएंडके के परियोजना निदेशक राकेश मगोत्रा को जेएंडके सेवा चयन बोर्ड का सदस्य, राज्य कर के उपायुक्त रिफत आफताब कुरैशी को एडीसी श्रीनगर, श्रीनगर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गुलाम जिलानी को बागवानी, योजना और विपणन जेएंडके का निदेशक, आईसीडीएस परियोजना कठुआ के कार्यक्रम अधिकारी शौकत महमूद को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त सचिव, राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव विशाल शर्मा को प्रोटोकॉल विभाग में अतिरिक्त सचिव, पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक जम्मू सुनैना शर्मा को राजस्व प्रशिक्षण संस्थान का प्रिंसिपल, जेकेएसएसबी के सदस्य मोहम्मद सईद खान को पीडब्ल्यूडी में अतिरिक्त सचिव, आरटीआ जम्मू पंकज बगोत्रा को आईसीडीएस परियोजना रियासी का कार्यक्रम अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त सचिव विवेक फोंसा को आईसीडीएस परियोजना कठुआ का कार्यक्रम अधिकारी, सहकारिता में संयुक्त रजिस्ट्रार सुरिंदर पाल को कठुआ आरटीओ नियुक्त किया गया है।

-फोटो 53 : जोर लगाके हैय्या! रस्साकशी में दमखम दिखाते हुए प्रतिभागी छात्राएं। संवाद