फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू में कोहरे से ठंड, कश्मीर में बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ में मुगल रोड पर पड़ी बर्फ। संवाद - फोटो : punch news
जम्मू। मैदानों में घने कोहरे और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद एक बार फिर ठिठुरन ने लोगों को अपनी चपेट में लिया है। शनिवार जम्मू संभाग में अधिकतर इलाकाें में दिनभर बादल छाए रहे। रविवार को फिर से कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान है। इसके चलते गुरेज-बांदीपुरा मार्ग पर आवाजाही स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे से अधिक है। वहीं शनिवार दिन का तापमान 7.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम 17.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। पहलगाम में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे से सात डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी और 20-21 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 22 जनवरी को कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। बता दें कि कश्मीर में इस समय चिल्ले कलां चल रहा है। इसके चलते कश्मीर के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार माइन्स डिग्री में चल रहा है। अगले दो हफ्ते तक भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed