फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

युवाओं की चिंताओं को दूर करने व सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सडोत्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले युवा फोटो नेकां
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) युवाओं की चिंताओं को दूर करने और उनका सशक्तीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश के युवाओं को सिर्फ निराशा और बेरोजगारी मिली है। उमर सरकार युवाओं की समस्याओं को दूर करने की इच्छाशक्ति रखती है। ये बातें पूर्व मंत्री व पार्टी के अतिरिक्त महासचिव अजय सडोत्रा ने जम्मू के शेर-ए-कश्मीर भवन में पार्टी में शामिल हुए युवाओं के साथ बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मजबूत नीति ढांचे की आवश्यकता है। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि पिछले प्रशासन ने युवाओं पर केंद्रित पहलों की अनदेखी की। इसके कारण युवाओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। संसाधन उन लोगों तक पहुंचें जिन्हें इनकी सबसे अधिक आवश्यकता है यह हमारी प्राथमिकता है। पार्टी के प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद ने नए सदस्यों को एकजुट होकर पार्टी की नींव मजबूत करने को कहा। पार्टी में शामिल होने वालों में कर्ण जीत सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, पवनदीप सिंह, जगदीश चंद्र, विशाल चंदोक, विमल कुमार, हरजीत सिंह, फारूक अहमद मलिक, बलजीत सिंह, तवनजीत शामिल थे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले युवा फोटो नेकां

नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले युवा फोटो नेकां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed