{"_id":"678bed527bd48fef1e09e7cd","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-526479-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : jammu news
जम्मू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत संविधान को बचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व में सतवारी से लेकर आंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली और नारेबाजी की।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने डाॅ. भीम राव आंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर महासचिव जीए मीर, प्रदेश प्रभारी भरत सिंह सोलंकी, कार्यकारी अध्यक्ष तारा चंद, पूर्व मंत्री रमन भल्ला और अन्य मौजूद रहे।
भीम राव आंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी भूमिका के बारे में बताया। जो लोग आज अपने राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं, वे वही लोग हैं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को विफल करने के लिए अंग्रेजों का सहयोग किया था। कर्रा ने आगे कहा कि जो लोग समावेशिता की जगह नफरत की राजनीति थोपकर, धर्म, जाति और पंथ के आधार पर लोगों को बांटकर राष्ट्रवाद की एक नई कहानी गढ़ने पर तुले हुए हैं। यह राष्ट्र के लिए घातक होगा। सदियों पुरानी विभाजनकारी राजनीति का दिन-प्रतिदिन प्रचार और अभ्यास किया जा रहा है। वहीं, मीर ने कहा कि भारत के गृह मंत्री द्वारा संविधान के लेखक के लिए इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्द समाज के किसी विशेष वर्ग का अपमान नहीं है बल्कि यह पूरे देश का अपमान है। महात्मा गांधी और डॉ. बीआर आंबेडकर की विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने पर कांग्रेस काम कर रही है। इस मौके पर सचिव मनोज यादव, वेद महाजन, नीरज कुंदन, इंदू पवार, यशपाल कुंडल, रजनीश शर्मा, नरेश गुप्ता, शबीर अहमद खान और अन्य मौजूद रहे।