{"_id":"677aeb08109dd497b4031be1","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-517345-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलने के बाद ही लोगों को उनके अधिकार मिलेंगे : सडोत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलने के बाद ही लोगों को उनके अधिकार मिलेंगे : सडोत्रा
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं। अधिकार मिलने के बाद ही लोगों को अधिकार मिल सकेंगे। यह बात रामनगर में हुई कार्यकर्ता बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अतिरिक्त महासचिव और पूर्व मंत्री अजय कुमार संडोत्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि बुनियादी लोकतांत्रिक और सांविधानिक अधिकारों को बहाल करने में भाजपा की अनिच्छा उसके अलोकतांत्रिक रुख को उजागर करती है। संसद में किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। संडोत्रा ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य का दर्जा बहाल करना लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं का सम्मान करने के लिए महत्वपूर्ण है। राज्य का दर्जा बहाल करने से लोगों को सत्ता का हस्तांतरण सुनिश्चित होगा। उन्हाेंने कहा कि भाजपा लोगों की मांगे पूरी करने में असमर्थ रही है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अब्दुल गनी मलिक ने भी कार्यर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनहित में काम जारी रहेगा और लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह मन्हास, नरेश बिट्टू, अब्दुलल्गनी, मोहम्मद असलम सुमिता भान, अंजु ग्रोवर और अन्य मौजूद रहे।