फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नए वर्ष में हाईकोर्ट व जिला अदालतों में खुलेंगे ई सेवा केंद्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। हाईकोर्ट और तमाम जिला अदालतों में ई सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में अस्थायी रूप से एक ऑपरेटर तैनात किया जाएगा। जिनका काम वकीलों और वादियों को हर तरह की जानकारी देना मुख्य रूप से शामिल होगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की तरफ से भी समय समय पर इन्हें अन्य कार्य दिए जा सकते हैं। नववर्ष में ये केंद्र शुरू हो जाएंगे। इससे हाईकोर्ट और अन्य अदालतों में आने वाले लोगों को सूचनाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने 29 अस्थायी कर्मियों को नियुक्त करने का फैसला लिया है। इनकी सेवाएं जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक ली जाएंगी। एक साल का अस्थायी कार्यकाल होगा। किसी भी निजी कंपनी से इनकी सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए 55 लाख रुपये का अनुमानित बजट रखा गया है। हाईकोर्ट की जम्मू और श्रीनगर विंग में खोले जाने वाले ई सेवा केंद्र में प्रत्येक में 3 आपरेटर होंगे, जबकि प्रदेश के बाकी जिला अदालताें में एक आपरेटर प्रत्येक जिले में रहेगा। इन आपरेटरों को कंप्यूटर का पूरा ज्ञान होगा। जो वकीलों, वादियों को जानकारी देंगे। इनका सहयोग वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए भी लिया जाएगा। इन सेवा केंद्रों में काम करने वालों की ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम का कहना है कि इन केंद्रों में काम करने वाले लोग पूरी तरह से अनुशासित होंगे। वे एक सरकारी कर्मी की तरह काम करेंगे। जिन्हें सरकारी कर्मियों की तरह ही अनुशासन का ध्यान रखना होगा। लागू मानदंडों के अनुसार स्वीकार्य उचित छुट्टी के अलावा अनुपस्थित नहीं रहेंगे। यदि किसी विशेष कर्मचारी द्वारा कर्त्तव्यों में कोई निरंतर लापरवाही बरती जाती है, तो आउटसोर्स एजेंसी संबंधित सक्षम प्राधिकारी से अनुरोध प्राप्त करने के एक सप्ताह के भीतर उसका स्थानापन्न उपलब्ध कराएगी। आउटसोर्सिंग एजेंसी को साफ-सुथरे और स्पष्ट पूर्ववृत्त वाले कर्मचारी उपलब्ध कराने होंगे और उनका किसी विध्वंसक या राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए आउटसोर्स एजेंसी को कर्मचारियों का चरित्र रजिस्टर बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed