फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

शांति भंग करने वाले की दस पीढि़यां जवाब नहीं भूलेंगी : उपराज्यपाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू/श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि कोई हमारी शांति को भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसकी आने वाली दस पीढ़ियां जवाब को भूल नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। उपराज्यपाल शुक्रवार को उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित गांवों का दौरा करने के बाद सैनिकों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल ऊंचा है और वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि उड़ी में लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वे सीमावर्ती क्षेत्रों के उन गांवों में गए हैं, जहां नुकसान हुआ है। घायलों और मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि अधिक सुरक्षा बंकरों की जरूरत है, जिन्हें आने वाले दिनों में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। इससे पहले उपराज्यपाल ने उड़ी में सैनिकों से बातचीत की और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सैनिकों पर हमेशा गर्व रहा है। जब भी राष्ट्र को किसी समस्या का सामना करना पड़ा है। आपने सर्वोच्च बलिदान दिया है। सैनिकों से मिलने के बाद उपराज्यपाल ने एक्स पर भारत माता की जय लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि दुश्मन और भारत पर हमला करने की उसकी क्षमता को नष्ट करना और नागरिकों की रक्षा करना ही उनका सपना और संकल्प है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी आंखों में दृढ़ संकल्प देखा है और वे देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि सभी सुरक्षित हाथों में हैं। पूरा देश उनकी वीरता से प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान तय करेंगे कि भारत शांतिपूर्ण और स्मृद्ध हो। सिन्हा ने प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि उड़ी के लगामा और गिंगल के सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तान की गोलाबारी से नागरिक क्षेत्र और आवासीय घरों को हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपराज्यपाल ने गिंगल के निवासियों से बातचीत की। उन्होंने घायलों का हाल जाना और कहा दुश्मन को हराकर पीड़ा का बदला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed