{"_id":"681e5f70ca6b59659000907b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1021-608787-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईबी से 5 किमी के दायरे में सभी गांव कराए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईबी से 5 किमी के दायरे में सभी गांव कराए खाली
विज्ञापन
अरनिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा(आईबी) से पांच किलोमीटर दायरे में आने वाले सभी गांवों को खाली करने के लिए कहा गया है। प्रशासन के फैसले के बाद क्षेत्र के चौकीदार और नंबरदार लोगों को लगातार सूचित कर रहे हैं, ताकि सभी लोग पाकिस्तान की नापाक हरकत से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं।
शुक्रवार को गांव चक शेरा, तलहाड़, मुले चक, जंगवाल व्यासपुर, परलाह, कल्याणा, कूल मोड़ और साथ लगते गांवों के लोग शाम होने से पहले राहत शिविरों की ओर जाते दिखाई दिए। तहसील प्रशासन सुचेतगढ़ की तरफ से राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जा रहा है। लोग ब्लैक आउट के आदेश का पालन भी कर रहे हैं। दुकानें भी समय से बंद कर दी जा रही हैं। पुलिस ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को नंबरदार और चौकीदार के साथ निरंतर संपर्क में रहने के लिए कहा है। साथ ही नंबरदार और चौकीदार की सूची तैयार करने के लिए कहा है, ताकि आपात स्थिति में आपसी सहयोग कर समस्या से निपटा जा सके।
अरनिया अस्पताल में भी स्टाफ को बढ़ाया गया है। रात के समय में तीन डॉक्टर तैनात किए गए हैं। तीन एंबुलेंस भी हैं। प्राथमिक उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां मंगा ली गई हैं। अस्पताल में बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है।