{"_id":"67cf4b467c323d45b8006cd6","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1021-563938-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चयनित 91 चिकित्सा अधिकारियों की प्रतीक्षा सूची जल्द जारी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चयनित 91 चिकित्सा अधिकारियों की प्रतीक्षा सूची जल्द जारी होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण (राजपत्रित) सेवाओं में 365 चयनित चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्त किया जा चुका है। इन्हें जमीनी स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए दूर-दराज और परिधीय अस्पतालों में तैनात किया गया है। वहीं, 91 चयनित चिकित्सा अधिकारियों के प्रतीक्षा सूची जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वंचित क्षेत्रों में भी इन अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी। मंत्री ने बताया कि जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग से चिकित्सा अधिकारियों के 181 पदों पर चयन होने हैं। चयन के बाद इन्हें उन अस्पतालों में तैनात किया जाएगा जहां डॉक्टरों की कमी है।
शगुन परिहार ने किश्तवाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित सवाल भी पूछे थे। इस पर मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल किश्तवाड़ में 100 बेड हैं। अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक के पास 100 बिस्तरों के लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है। किश्तवाड़ के सबसे नजदीक नामित ट्रॉमा केयर सेंटर 30 किलोमीटर की दूरी पर ठाठरी में स्थित है। सभी ट्रॉमा मामलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ के आपातकालीन सेवाओं में देखा जा रहा है। जहां सर्जन, ऑर्थो, एनेस्थेटिस्ट और फिजीशियन जैसे सभी विशेषज्ञ डॉक्टर, पर्याप्त संख्या में मेडिकल ऑफिसर और पैरा-मेडिक्स सातों दिन 24 घंटे आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात हैं। अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा मरीजों के लिए 11 कंसल्टेंट, 8 मेडिकल ऑफिसर और 2 डेंटल सर्जन हैं।