फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा के विधायक दल की बैठक 3 नवंबर को

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश भाजपा की ओर से आगामी 3 नवंबर को श्रीनगर में पार्टी के 29 विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें विधानसभा में डिप्टी स्पीकर और विपक्ष का नेता बनाने की तैयारी है। इन अहम पदों के लिए पार्टी के कई दिग्गज दौड़ में हैं। हालांकि अभी तक डिप्टी स्पीकर के लिए उमर सरकार की ओर से सूचित नहीं किया गया है। इसके ठीक एक दिन बाद 4 नवंबर से श्रीनगर में ही सरकार का पहला विधानसभा सत्र हो रहा है। इसमें उमर सरकार अनुच्छेद 370 की बहाली सहित अन्य कई अपने एजेंडों पर प्रस्ताव ला सकती है, जिससे विपक्ष में भाजपा से टकराव होने की आशंका है।
विज्ञापन

श्रीनगर में बुलाई गई विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी मौजूद रहेंगे। इसमें दोनों महत्वपूर्ण नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। विधानसभा में डिप्टी स्पीकर और विपक्ष का नेता पद अहम रहता है। विपक्ष के नेता को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलता है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण पदों के लिए पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेता दावेदारी की दौड़ में हैं। पार्टी वरिष्ठ नेताओं और अन्य वर्ग को संतुलन बनाकर विपक्ष के नेता और डिप्टी स्पीकर के नाम का चयन करने में जुटी हुई है। सत्ता में मौजूदा उमर सरकार के लिए भाजपा की ओर से किसी प्रभावशाली चेहरे पर विपक्ष के नेता पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नेकां से भाजपा में आए वरिष्ठ नेताओं की बात करें तो नगरोटा से भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया दूसरी बार विजयी रहे हैं। ये दोनों नेता नेकां में खास सदस्य रहे हैं। इसमें देवेंद्र राणा पूर्व की नेकां सरकारों में उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार भी रहे हैं, जिससे भाजपा में शामिल हुए किसी पूर्व नेकां नेता में उन्हीं को सबसे अधिक नेकां गतिविधियों की जानकारी रही है। इसी तरह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता शाम लाल शर्मा भी दावेदार रहे हैं। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुनील शर्मा, एससी से दो बार जीते डाॅ. देवेंद्र कुमार मनियाल, आरएस पठानिया, नरेंद्र सिंह आदि के नामों पर भी चर्चा हो रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि 3 नवंबर को श्रीनगर में बैठक बुलाई है, लेकिन जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से डिप्टी स्पीकर के लिए हमें अभी सूचित नहीं किया गया है। हम विपक्ष के नेता के नाम पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed