फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बारिश के साथ तूफान लाया आफत, खेतों में बिछ गई धान की फसल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जिले में वीरवार रात बारिश के साथ आए तूफान के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी तक 40 फीसदी नुकसान का अनुमान है। नुकसान के आंकलन के लिए कृषि विभाग की टीमें सर्वे करेंगी और रिपोर्ट सौपेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तूफान इतना तेज था कि धान की फसल खेतों में बिछ गई। किसानों ने जैसे ही सुबह फसल को देखा तो चिंता में पड़ गए। कठुआ, सांबा, जम्मू सहित अन्य इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के अनुसार नुकसान की सूचना है। फसल ढहने से पैदावार में गिरावट आ सकती है। किसानों की पूरी सहायता की जाएगी। उधर, सब्जियों की फसल को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



--------------
फसल के नुकसान पर मिले मुआवजा
किसान काउंसिल के अध्यक्ष तजिंदर सिंह वजीर ने नरिंदर मोदी से हॉलस्ट्रॉम और बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हुई फसल के लिए उचित मुआवजे की अपील की। उन्होंने राज्य में कृषि संबंधी विकास के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की। वजीर ने कहा कि फसलों को विशेष रूप से धान को लगभग 50 फीसदी नुकसान हुआ है। जम्मू में किसानों की छह महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है। केसर मिशन की तरह बासमती मिशन मॉड्यूल के तहत इसे कवर करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि किसानों को गुणवत्ता वाले बीज, पौध संरक्षण रसायन, ट्रैक्टर चलाने वाली मशीनें और मिनी चावल मिलें उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

कोट
नुकसान का आंकलन किया जाएगा। तूफान से फसल ढही है। सर्वे करवाया जाएगा और टीमों से रिपोर्ट ली जाएगी।
- आरएस रीन, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed