फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भू माफिया ने हड़पी 310 कनाल भूमि, 10 एफआईआर दर्ज, 12 जगह छापे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू, कोटभलवाल। विस्थापितों के नाम कस्टोडियन भूमि को हड़पने का एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने घरोटा के भलवाल और आसपास के इलाकों में 12 जगह दबिश दी। इनमें रांजन क्षेत्र में पटवारी नवजोत सिंह के घर पर टीम सुबह दस बजे पहुंची और तलाशी शुरू की, जो दोपहर ढाई बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्व अधिकारियों और भू-माफिया के गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 10 एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें जम्मू जिले के असरवां, मिश्रीवाला और भलवाल क्षेत्र में लगभग 310 कनाल कस्टोडियन भूमि को भू-माफियाओं ने कस्टोडियन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से हड़प लिया है। इससे पहले एसीबी ने लगभग 210 कनाल कस्टोडियन भूमि से जुड़े भूमि घोटाले का पर्दाफाश किया था, जिसके संबंध में 5 एफआईआर दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसीबी की टीमों ने बुधवार को घरोटा के भलवाल और आसपास के इलाकों में दबिश देकर कई पटवारियों और राजस्व अधिकारियों के आवासों पर छापे मारे। इस दौरान कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए। हालांकि एसीबी की तरफ से दर्ज की गई 10 एफआईआर में किन किन के नाम हैं, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भू माफिया ने विभिन्न पीओके शरणार्थियों से पावर ऑफ अटॉर्नी (पीओए) के साथ फॉर्म 3-ए (फॉर्म अल्फ) प्राप्त किया था। उन्हें अतिरिक्त भूमि का लालच दिया गया। भूमि हड़पने वालों के माध्यम से 5 हजार से 50,000 तक की तत्काल धनराशि प्रदान की गई थी और उसके बाद राजस्व और कस्टोडियन विभाग के अधिकारियों व पदाधिकारियों द्वारा अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग करके राजस्व रिकॉर्ड में कस्टोडियन भूमि के अतिरिक्त हिस्सों के बारे में प्रविष्टियां गई थीं। धोखाधड़ी के माध्यम से कस्टोडियन भूमि को हड़पने में आपराधिक तत्वों, भूमि हड़पने वालों और राजस्व व कस्टोडियन अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच प्रथम दृष्टया सांठगांठ का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed