फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुनर्वास सहायता योजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, समिति भी गठित

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुनर्वास सहायता योजना 2022 के लिए गृह विभाग ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। विभाग के सहायक सचिव सुनील शर्मा इसके नोडल अधिकारी होंगे। वित्तीय प्रशासक मानव गुप्ता मेंबर और अंडर सेक्रेटरी राउफ अहमद सदस्य सचिव होंगे। हर जिले में एएसपी रैंक का अफसर वेलफेयर अफसर के रूप में काम करेगा। बता दें कि इस योजना का जम्मू-कश्मीर के 25000 से अधिक एसपीओ को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एसपीओ के आतंकी हमले में बलिदान होने के बाद परिवार को अनुकंपा नियुक्ति और मुआवजा मिलना इस योजना का हिस्सा है। सरकार ने जम्मू कश्मीर प्रवासी विशेष अभियान भर्ती नियम, 2009 (पीएम पैकेज कर्मचारी) और विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के प्रावधानों के तहत नियुक्त व्यक्तियों को जम्मू और कश्मीर पुनर्वास सहायता योजना 2022 के दायरे में लाया था। योजना के प्रावधानों में छूट देते हुए किसी भी विभाग में सबसे कम अराजपत्रित पदों पर नियुक्तियों पर विचार करने की शक्तियां उप राज्यपाल को प्रदान की गई हैं। यदि कोई निर्धारित अवधि में मुआवजे या अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं कर सका तो एलजी को शक्तियां दी गई हैं कि वे मुआवजा या नियुक्ति कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed