फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: विधानसभा में भाजपा ने समानांतर विधानसभा चलाई, शाम लाल बने स्पीकर

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। सदन से बाहर निकालने के बाद भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लॉन में समानांतर सदन चलाया। भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने अध्यक्ष की भूमिका निभाई। भाजपा विधायक पवन गुप्ता ने इस समानांतर विधानसभा में कहा, जिस तरह से हमारे सदस्यों को मार्शल द्वारा बाहर निकाला गया, यह गुंडागर्दी है। हमें उनके अनुभव के कारण अध्यक्ष से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन जिस तरह हमारे साथ व्यवहार किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सदन के भीतर की गई कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन

पवन ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद पैदा हुए शांतिपूर्ण माहौल के कारण कश्मीर में लोग खुश हैं। विधायक आरएस पठानिया ने कहा, यह असली विधानसभा है, यहां जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। इस अवसर पर कई अन्य विधायकों ने भी अपनी बात रखी। भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने सदन में पोस्टर लेकर आए विधायकों को अलगाववादी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed