फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

विधानसभा में लाया गया प्रस्ताव गैरकानूनी और गैर सांविधानिक : चुघ

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस द्वारा जम्मू कश्मीर की विधानसभा में लाया गया प्रस्ताव गैरकानूनी और गैर सांविधानिक है। जिस अनुच्छेद 370 और 35ए को 5 अगस्त 2019 को भारत की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक लोकसभा और राज्यसभा ने निरस्त कर दिया। देश के सर्वोत्तम न्यायालय ने भी उसकी समाप्ति पर मुहर लगा दी, उसके बाद किसी विधानसभा में इस पर प्रस्ताव पारित करना हास्यास्पद है।
विज्ञापन

चुघ ने कहा, नेशनल कान्फ्रेंस केवल भ्रम पैदा करने का काम कर रही है। विधानसभा में झूठ बोला जा रहा है। उनके द्वारा पास किया हुआ प्रस्ताव केवल ढकोसला है और उसकी कोई लोकल स्टैंडिंग या लीगल स्टैंडिंग नहीं है। इस पर कांग्रेस का क्या स्टैंड है, देश ये जानना चाहता है। क्या कांग्रेस नेशनल कान्फ्रेंस के अनुच्छेद 370 और 35ए को वापस लाने के प्रस्ताव पर उनके साथ है या विरोध में है। भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के इंडी गठबंधन के साथी ही उनके काले घिनौने चेहरे को बेनकाब कर रहे हैं। आज कांग्रेस पार्टी एक विचारहीन, नीतिहीन, विवेकहीन नेतृत्व में काम कर रही है जिनके पास कोई सोच नहीं है। आज विवेकहीन कांग्रेस का नेतृत्व इंडी गठबंधन के ऊपर एक लायबिलिटी बन चुका है। प्रियंका गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी ने अपनी विचारधारा अपना तिरंगा अपनी सोच अपना एजेंडा मुस्लिम लीग और जमात-ए-इस्लामी के कार्यालय में गिरवी रख दिया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed