फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य डाॅ. सत्य नारायण से मिलकर उठाई मांगें

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। ब्रिटिश रविदासिया हेरीटेज फाउंडेश्न के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. सत्य नारायण जटिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रविदासिया हेरीटेज फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश बग्गा ने किया। उनके साथ भारत चैप्टर के अध्यक्ष राजेश बग्गा, महासचिव बलबीर राम रतन, संस्थापक सदस्य एवं सचिव वकील दीपिका छाबड़ा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओम प्रकाश बग्गा ने कहा कि हमारी मांग है कि वर्ष 2027 में मनाई जाने वाली गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को भारत और विदेशों में सरकारी स्तर पर वर्ष भर मनाया जाए। उन्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड से आग्रह किया कि वे इस विषय को पार्टी नेतृत्व तक भी पहुंचाएं और उनकी इस मांग का समर्थन करें। डाॅ. जटिया ने संगठन को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को पार्टी के उचित मंच पर उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed