फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी का संचालन कैसे हो, असिस्टेंट सीखेंगे प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। सरकारी स्कूलों में पुस्तकालयों का अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संचालन किया जाएगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर प्रबंधन, लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (आईएमपीएआरडी) की तरफ से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में कश्मीर संभाग के सभी 10 जिलों के विभिन्न स्कूलों के लाइब्रेरी असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, जूनियर लाइब्रेरियन और इंचार्ज लाइब्रेरियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 20 जून तक आईएमपीएआरडी के श्रीनगर परिसर में होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रबंधन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उपायों तथा पुस्तकालय को एक शैक्षणिक संसाधन केंद्र के रूप में विकसित करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को यह भी सिखाया जाएगा कि वे कैसे डिजिटल कैटलॉगिंग, पुस्तक वर्गीकरण, रीडिंग सेशन्स और पुस्तकालय आधारित गतिविधियों का संचालन करें ताकि छात्रों को अधिक लाभ मिल सके। अगले चरण में जम्मू संभाग में भी इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मुख्य उद्देश्य
पुस्तकालयों को सक्रिय और छात्र केंद्रित बनाना
लाइब्रेरी असिस्टेंट्स को आधुनिक लाइब्रेरी संचालन में दक्ष बनाना
सरकारी स्कूलों में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed