{"_id":"684f326419d08bd49e0215b2","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1003-637413-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चैन स्नेचिंग मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चैन स्नेचिंग मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। पुलिस चौकी चिनौर के अंतर्गत दुर्गा नगर सेक्टर-2 में 4 जून को चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस आरोपियों को वारदात स्थल पर लेकर गई। दोनों को नंगे पैर बीच बाजार पैदल ले जाया गया। इस दौरान लोग आरोपियों का वीडियो बनाते देखे गए।
जानकारी के अनुसार दुर्गा नगर सेक्टर दो में 4 जून को स्कूटी पर सवार दो लोग एक महिला की चेन छीनकर ले गए थे। घटना के समय पीड़िता स्कूल बस स्टॉप के पास अपने बच्चों का इंतजार कर रही थी। पीड़िता ने आरोपियों का मुकाबला करने की कोशिश की तो तेजधार हथियार दिखाकर भाग निकले थे। इसके बाद पीड़िता सुनीता रैना ने चिनौर पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। शहर के करीब 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। वारदात में शामिल स्कूटी को पुलिस ने जानीपुर में एक सुनसान जगह बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। आरोपियों में अजीत शर्मा निवासी जानीपुर डिस्को रोड और साहिल खान निवासी कामिनी मार्केट नगरोटा शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार (टोका) भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक ऑटो जब्त किया है, जो दूसरे आरोपी साहिल खान का है। पुलिस के मुताबिक अजीत शर्मा पर पहले भी स्कूटी चोरी और चैन स्नेचिंग के दो मामले दर्ज हैं।
एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, सुनीता रैना को बहादुरी से चोरों का मुकाबला करने के लिए जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
चोरी के आरोपियों के पकड़े जाने की खबर पता चलने पर पीड़िता सुनीता रैना अपने पति के साथ पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा करवाया।