{"_id":"684f318d998e8cb0d6054c66","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1003-637346-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सैनिक कालोनी में निगम की टीम ने 10 झुग्गियां गिराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सैनिक कालोनी में निगम की टीम ने 10 झुग्गियां गिराईं
विज्ञापन
सैनिक कालोनी में अवैध झुग्गियों को हटाती नगर निगम की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम की ओर से सैनिक कालोनी में खाली प्लाटों में बनाई गई बिना शौचालय की झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया। कुल 10 झुग्गियों पर कार्रवाई की गई। इससे पहले नगर निगम ने नोटिस जारी किए थे मगर झुग्गी वालों ने शौचालय नहीं बनाए। वहीं, समाजसेवियों ने भी इस पर कार्रवाई के लिए नगर निगम को लिखित शिकायत की थी। नगर निगम के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण करना जरूरी है। शौचालयों न होने के कारण खुले में गंदगी फैल रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
यह कार्रवाई नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर हुई। कार्रवाई में डिप्टी कमिश्नर (दक्षिण) लाल चंद और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा के नेतृत्व में सैनिक कॉलोनी में विभिन्न भूखंडों पर कार्रवाई की गई। आने वाले दिनों में सैनिक कॉलोनी के अन्य सेक्टरों में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे, ताकि खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) उद्देश्य को पूरा किया जा सके।
मौजूदा समय में नरवाल, सैनिक कालोनी, सिद्दड़ा, मुट्ठी सहित कई जगहों में अवैध प्लाटों में झुग्गियों में लोग रह रहे हैं। इससे पहले भी सैनिक कालोनी में तीन झुग्गियों पर कार्रवाई हो चुकी है।