{"_id":"684f30147236a3d8bf07010d","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1003-637329-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली कटौती में कमी, लगे 5 से 6 घंटे के कट, पेयजल किल्लत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली कटौती में कमी, लगे 5 से 6 घंटे के कट, पेयजल किल्लत बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण बिजली कटौती में कमी आ रही है। रविवार को पांच से छह घंटे की कटौती हुई है। हालांकि पहले तापमान बढ़ोतरी के कारण 10 से 12 घंटे बिजली गुल हो रही थी। बिजली कटौती के कारण शहरभर में पानी की किल्लत गहराई हुई है। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
रविवार को पुराने शहर के जुलाखा मोहल्ला, लखदाता बाजार, बीसी रोड, रेशमघर कालोनी, लाजपत नगर, तालाब तिल्लो, भगवती, सिद्दड़ा, मझीन सहित कई इलाकों में पानी नहीं आया। लोग दिनभर पानी आने का इंतजार करते रहे मगर आपूर्ति नहीं हुई। इसी तरह जानीपुर, रिहाड़ी, पुराना शहर, मुबारक मंडी, कुंजवानी, सैनिक कालोनी सहित अन्य जगहों में 15 से 20 मिनट तक पानी आया। इस कारण भी लोगों की जरूरत पूरी नहीं हुई।
पानी न आने पर लोग टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करवाते रहे। कुल 700 से ज्यादा काॅल पानी के लिए आई। इसमें 310 काॅल पर पानी की आपूर्ति हुई है। वहीं, बिजली कटौती के कारण लोग गर्मी में परेशान रहे। पहले की अपेक्षा अब दो-दो घंटे बाद आधा घंटा बिजली कटौती जारी रही। यह क्रम देर रात तक जारी रहा। बिजली कटौती के दौरान लोगों को गर्मी में समय व्यतीत करना मुश्किल हुआ। बिजली कारपोरेशन के अनुसार घरों में पंखे, एससी, कूलर का प्रयोग ज्यादा हो रहा है। इस कारण कटौती हो रही है। तापमान सामान्य होने पर बिजली कटौती में कमी आएगी।
विज्ञापन
बिजली कारपोरेशन के एक्सईएन अवनीत शर्मा ने कहा कि बिजली कटौती में कमी आई है। पहले की अपेक्षा समय घटा है। लोग जरूरत के हिसाब से बिजली का प्रयोग करें।
कोट
बिजली कटौती के कारण मोटरें बंद हो रही हैं। पेयजल किल्लत का समाधान किया जा रहा है। जहां पर समस्या है, वहां टैंकर भेेजे गए हैं।
- विकास शर्मा, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन