{"_id":"67fec1872945bd75560972bc","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1003-589781-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर में प्री और पोस्ट पेड की होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर में प्री और पोस्ट पेड की होगी सुविधा
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में स्मार्ट मीटर में अब प्री पेड और पोस्ट पेड की सुविधा बिजली कारपोरेशन देगा। फीचर को स्मार्ट मीटरों में अपलोड किया जाएगा। इस पर काम इसी माह शुरू होगा। मई माह से लोगों को दो विकल्प दिए जाएंगे। लोग अपनी मर्जी से प्री पेड या पोस्ट पेड सुविधा ले सकेंगे। हालांकि पहले 2022 में प्री पेड सुविधा दी गई थी। मगर लोगों को रास नहीं आई। बाद में बंद करना पड़ता था। अब फिर से बिजली कारपोरेशन सुविधा दे रहा है।
प्री पेड में लोग जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करवाकर बिजली यूनिट जला सकते हैं। रिचार्ज खत्म होने के बाद दोबारा फिर से रिचार्ज करना होगा। वहीं, पोस्ट पेड में एक माह बाद कारपोरेशन की ओर से बिल जारी किया जा रहा है। उपभोक्ता एक साथ बिल का भुगतान कर रहे हैं।
बिजली कारपोरेशन के अनुसार प्रीपेड सेवा का लाभ गरीब लोगों को मिलेगा। अकसर लोग ज्यादा बिजली की खपत करते हैं मगर एक माह बाद बिलों की अदायगी करने में परेशानी आती है। इससे बिलों का भुगतान नहीं हो पाता। मजबूरन बिजली को काटना पड़ता है। अब प्री पेड से जरूरत के हिसाब से उपभोक्ता बिजली ले सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
5 लाख लगे हैं स्मार्ट मीटर
प्रदेश भर में 21 लाख के करीब उपभोक्ता हैं। इसमें 5 लाख के करीब स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जम्मू और श्रीनगर शहर में काम अंतिम चरण में है। अब ग्रामीण इलाकों में भी सुविधा दी जा रही है।
-- -- -- -- -- -
बिलों की अदायगी
बिलों की अदायगी कार्यालयों में जाकर करनी पड़ रही है। आनलाइन सेवा का लाभ चंद लोग ही उठा रहे हैं। बिल भरने के लिए कार्यालयों में लंबी लाइनें लगती हैं। प्री पेड सुविधा में कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- --
कोट
स्मार्ट मीटर में प्री पेड और पोस्ट पेड सुविधा मिलेगी। विकल्प लोग खुद चुन सकते हैं। फीचर को लोड किया जा रहा है। अगले माह से सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
- यसीम चौधरी, एमडी, बिजली कारपोरेशन