फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JAMMU KASHMIR NEWS

Jammu News: हिमाचल व पंजाब से ज्यादा शुद्ध हैं जम्मू-कश्मीर के दुग्ध उत्पाद

विज्ञापन
JAMMU KASHMIR NEWS
जम्मू। जम्मू कश्मीर में बीते साल में दूध और दूध से बने उत्पाद, मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थों में सिर्फ 5.8 फीसदी मिलावट पाई गई। बीते सालों से प्रदेश इस मामले में लगातार सुधार कर रहा है। जम्मू-कश्मीर ने सुधार में हिमाचल और पंजाब से जैसे पड़ोसी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बीते वित्त वर्ष में 1,338 सैंपल लिए गए। इनमें से 78 यानी कि 5.8 फीसदी सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। पंजाब और हिमाचल प्रदेश इस मामले में जम्मू-कश्मीर से बहुत आगे हैं। पंजाब में वित्त वर्ष 2024-25 में 22 फीसदी, तो हिमाचल प्रदेश में 21.4 फीसदी सैंपल फेल पाए गए। कमोवेश वित्त वर्ष 2023-24 और 2022-23 में भी तीनों राज्यों का यही हाल रहा। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की बात करें तो जम्मू-कश्मीर सैंपल फेल होने में दोनों राज्यों से आगे था। उस साल जम्मू-कश्मीर के 21.40 फीसदी सैंपल फेल पाए गए। साथ ही पंजाब में 15.65 तो हिमाचल में 17.65 फीसदी सैंपल फेल पाए गए थे।
विज्ञापन


मिलावट से हो सकती हैं मधुमेह, डायरिया और कैंसर जैसी बीमारियां
गांधीनगर अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परवीन योगराज ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के कई दुष्परिणाम हो सकते हैं। तात्कालिक तौर पर उल्टी होना, जी मचलना और पेट खराब होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं खान-पान में मिलावट से टाइफाइड, पीलिया, मधुमेह, कैंसर और लिवर संबधी बीमरियां भी हो सकतीं हैं। फैटी लिवर की भी सबसे बड़ी वजहों में से एक खान-पान में मिलावट ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बीते सालों में खाद्य पदार्थों के कुल सैंपल व फेल पाए गए सैंपल (चार्ट)
वित्त वर्ष कुल सैंपल फेल पाए गए सैंपल फेल सैंपलों का फीसदी
2021-22 8,109 1,735 21.40
2022-23 13,502 1,195 8.85
2023-24 9,057 750 8.28
2024-25 1,338 78 5.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed